बंबोरा के राजकीय स्कूल में समर कैंप 2018 सत्संग शुरू होगा आज से
अलवर | बंबोरा राजकीय विद्यालय के प्रांगण में 16 मई को सुबह 8 बजे से समर कैंप 2018 सत्संग की शुरुआत होगी। कैंप समन्वयक राजपाल तक्षक ने बताया कि गांव के लगभग 150 बच्चे और युवा इस समर कैंप में भाग लेंगे। विद्यालय के शिक्षक दीपक चंदवानी ने बताया कि कैंप की शुरुआत उद्यमी बाबू झालानी करेंगे। विद्यालय प्रतिनिधि अंकित अनिल भारतीय के अनुसार कैंप के पहले दिन उद्यमी को प्राथमिकता से बच्चों और युवाओं को प्रेरित करने के लिए आमंत्रित किया गया है।