स्वच्छता के लिए लोगों को जागरुक करेंगे
स्काउट गाइड रोवर व रेंजर की ओर से मंगलवार को कंपनी बाग में बैठक का आयोजन किया गया। रोवर जितेंद्र कौशिक ने बताया कि जिले में स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। शहर में चाय की ठेलियां चलाने वालों व अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले दुकानदारों को सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त खानाबदोश परिवारों के बच्चों के लिए शिविर लगाकर उन्हें शिक्षा का महत्व बताया जाएगा। साथ ही स्टेशन व बस स्टैंड पर जल सेवा व पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे। बैठक में प्रकाश शर्मा, अजय शर्मा, वेद प्रकाश सिंह, साकेत, मोहित अग्रवाल, अमित शर्मा आदि मौजूद थे।