वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की बाइकों के साथ दो पकड़े
अलवर | अरावली विहार थाना पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग जगहों से चोरी की बाइक ले जाते दो जनों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कटीघाटी के पास वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की बाइक ले जाते मुखराज पुत्र हरिराम गुर्जर निवासी डोबा थाना सदर को गिरफ्तार किया जबकि सरस डेयरी के सामने वाहन चैकिंग के दौरान केदार पुत्र छोटेलाल बैरवा को चोरी की बाइक ले जाते गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से पुलिस को बाइक चोरी की अन्य वारदातें खुलने की उम्मीद है।