जिला स्तरीय तैराकी स्पर्धा में जीते कई पदक
अलवर | माउंट लिट्रा जी स्कूल के विद्यार्थियों ने पिछले दिनों इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में जूनियर एवं सब जूनियर ग्रुप में बाजी मारी है। विद्यालय प्रधानाचार्य केडी सिंह व उप प्रधानाचार्या हिना उसमानी ने बताया कि कोच शिंभू दयाल व प्रीति बाला के निर्देशन में जूनियर ग्रुप में गौरव यादव ने तीन स्वर्ण पदक, हैप्पी डागर ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक, मयंक यादव ने तीन स्वर्ण, आयु-नवजया डेवियल ने तीन कांस्य पदक जीते। सब जूनियर ग्रुप में पुलकित ने दो स्वर्ण व एक रजत, शांतनु ने दो स्वर्ण व एक रजत, भवि व जय ने एक स्वर्ण तथा एक कांस्य, एकांश, पीयू व जया ने एक-एक रजत व कांस्य, अथर्व ने कांस्य, पावनी ने एक स्वर्ण व एक रजत, लम्हा सैनी ने कांस्य, साध्वी ने रजत पदक हासिल किए।