युवा ब्राह्मण परिवार आज मुख्यमंत्री के नाम अफसरों को देगा ज्ञापन
अलवर | युवा ब्राह्मण सभा परिवार की ओर से ग्राम उछपुर बानसूर निवासी नवीन शर्मा की हत्या के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को जिला मुख्यालय सहित जिले की सभी तहसीलों एवं उपखंडों में मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। नवीन मुंडावर में खराद की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। सभा के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि 19 अप्रैल को पुलिस में नवीन की हत्या का मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने से ब्राह्मण समाज में रोष है।