सर्व जातीय छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह 2 सितंबर को
अलवर | भगवा रक्षा वाहिनी की ओर से मंगलवार को काला कुआं सैनी धर्मशाला के पास स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाध्यक्ष योगेश चंद सैनी ने बताया कि 2 सितंबर को सर्व जातीय छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में राकेश शर्मा, भीम सैनी, लोकेश कुमार, नवीन प्रकाश जायसवाल, अर्चना शर्मा, मदन मोहन, भोला, अरुण कोली, सौरभ विजय आदि उपस्थित रहे।