पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट एंसलम स्कूल के जूनियर फादर ने 9वीं की छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा, परिजनों ने की धुनाई

सेंट एंसलम स्कूल के जूनियर फादर ने 9वीं की छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा, परिजनों ने की धुनाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंट एंसलम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल व कॉर्डिनेटर फादर जार्जिश ब्रिटो द्वारा स्कूल की ही एक छात्रा को रात 12.55 बजे मोबाइल पर वाट्सएप के जरिए आपत्तिजनक मैसेज भेजने के मामले में अरावली विहार पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार जार्जिश ब्रिटो ने 9वीं क्लास की छात्रा को भेजे मैसेज में लिखा कि योर हसबैंड ऑलवेज वेटिंग फॉर यू। जार्जिश ब्रिटो ने यह भी लिखा कि 1 बजे मुझे ब्लॉक कर देना। मैसेज का खुलासा हाेते ही छात्रा के पिता और उसका भाई सुबह स्कूल पहुंच गए और जूनियर फादर जार्जिश ब्रिटो की धुनाई कर दी। हंगामे को देखते हुए जूनियर फादर ब्रिटो स्कूल से फरार हो गया। इस मामले को लेकर काफी देर तक स्कूल में हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर अरावली विहार थाना प्रभारी शीशराम मीणा मौके पर पहुंचे और प्रिंसिपल से बात की। प्रिंसिपल ने बताया कि जूनियर फादर ब्रिटो भाग चुका है। इसके बाद थाना प्रभारी ने स्कूल व उसके निवास की तलाशी भी ली। इधर, सूत्रों का कहना है कि फादर ब्रिटो को पुलिस ने दौसा से हिरासत में लेने के बाद पूछताछ शुरू की है। जल्दी ही छात्रा के बयान कराए जाएंगे। शेष पेज |16

पुलिस ने लड़की के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अश्लील मैसेज भेजने, लज्जा भंग करने सहित पोस्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। इससे पहले मामले की सूचना मिलने पर शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल भी स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से पूरे मामले की जानकारी ली। पार्षद नवजोत सिंह भमलोत, सुरजीत सिंह भमलोत सहित विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने भी आराेपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्कूल में हंगामा किया। पार्षदों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपी को भागने देने का आरोप भी लगाया और नारेबाजी की। अरावली विहार थाना पुलिस ने आरोपी फादर को दौसा से हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि सुबह हुई मारपीट के बाद वह स्कूल से भागने के बाद दौसा में इसी संस्था द्वारा संचालित एक संस्थान में पहुंच गया। यहां से उच्च प्रबंधन के आदेशों के बाद उसे पुलिस को सौंपने के लिए रोका गया।

आरोपी जार्जिश ब्रिटो

सेंट एंसलम स्कूल के फादर पॉल के समक्ष विरोध जताते पार्षद व अन्य लोग।

पिता का आरोप-स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को भगाया

लड़की के पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी काे भगाने में पूरी वफादारी निभाई। आरोपी को स्कूल के पिछले गेट से भगाया गया और इसके बाद वह काफी समय तक स्कूल स्टाफ के संपर्क में रहा। स्कूल स्टाफ से ही उसके दौसा में होने का पता चला। यहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार कर दिया।

स्कूल प्रबंधन ने कहा-बेहद शर्मनाक मामला, जूनियर फादर को पद से हटा दिया है

सेंट एंसलम स्कूल के प्रिंसिपल फादर पॉल ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक मामला है। मुझे इस मामले की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली। सूचना मिलने के बाद जूनियर फादर ब्रिटो को स्कूल से हटा दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई अब पुलिस की ओर से की जाएगी।

बच्ची अबोध है और किसी भी प्रकार से उसे पक्ष में करना दंडनीय अपराध है। मैंने स्कूल प्रबंधन से ऐसे व्यक्ति का सहयोग नहीं करने और पुलिस को कानून के अनुसार कार्रवाई कर छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कहा है। किसी को कोई अधिकार नहीं है कि समाज की किसी बहन या बेटी को इस तरह से मैसेज भेजे। मैं इसके सख्त खिलाफ हूं। - बनवारी लाल सिंघल, शहर विधायक

फादर पॉल

मार्च में भी हुई थी छात्रा व जूनियर फादर की चैटिंग

भास्कर ने मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि यह छात्रा जूनियर फादर ब्रिटो के संपर्क में काफी समय से थी। इसकी स्कूल के अधिकांश स्टाफ को जानकारी थी। छात्रा की चैट हिस्ट्री में स्पष्ट है कि छात्रा की जूनियर फादर से मार्च में भी बात हुई थी। इन बातों से जाहिर है कि दोनों का काफी समय से संपर्क था। छात्रा के साथ जूनियर फादर ब्रिटो के कई फोटो भी सामने आए हैं। स्कूल प्रिंसिपल फादर पॉल का कहना है कि कुछ समय पहले पड़ोसी से झगड़े को लेकर छात्रा उनसे मिली थी, लेकिन घरेलू मामला होने के कारण मैंने दखल देने से मना कर दिया था। फादर ने आशंका जताई कि छात्रा उसी समय जूनियर फादर के संपर्क में आई होगी।

यह बताया छात्रा के पिता ने रिपोर्ट में : छात्रा के पिता ने सेंट एंसलम स्कूल के जूनियर फादर (वाइस प्रिंसिपल) के खिलाफ उसकी नाबालिग बेटी को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने, छेड़छाड़ करने सहित धर्म परिर्वतन के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि मुल्तान नगर निवासी छात्रा के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मेरी बेटी सेंट एंसलम स्कूल में 9वीं में पढ़ती है। रात को जब दुकान से आता हूं तब बेटी मेरा मोबाइल लेती है। स्कूल के जूनियर फादर जार्जिश ब्रिटो मेरी बेटी को फोन पर अश्लील मैसेज करने के साथ अश्लील बातें करने के लिए उकसाने की कोशिश करता है। जूनियर फादर बेटी को चैटिंग व मैसेज करने के लिए उकसाता है। मंगलवार रात करीब 1 बजे आरोपी ने मेरी बेटी के लिए मैसेज किए। बेटी ने तंग आकर हमें इसकी जानकारी दी। जब हमने बेटी को भेजे मैसेज चैक किए तो सही पाए गए। पिता ने रिपोर्ट में लिखा कि बेटी ने उसे बताया कि जूनियर फादर ने उसके साथ स्कूल में भी कई बार अश्लील हरकत की। साथ ही उसकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए भी उकसाता रहता है।

हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने किया मामला दर्ज

सेंट एंसलम स्कूल में हुए इस प्रकरण के दौरान कार्य में व्यवधान डालने का मामला भी पुलिस ने दर्ज किया है। एसएचओ शीशराम मीणा ने नवजोत सिंह भमलोत, सुरजीत सिंह भमलोत, गिरधारी मिश्रा, मयंक खंडेलवाल, दिलीप, अमित कश्मीरी, प्रेम सिंह राजावत, जितेंद्र गोपालिया, मयंक गोपालिया, साहिल, भवानी सिंह सहित 11 लोगों के खिलाफ धमकाने, बिल्डिंग को आग लगाने व पुलिस के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...