पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्राओं की दौड़ एवं पोस्टर प्रतियोगिता आज

छात्राओं की दौड़ एवं पोस्टर प्रतियोगिता आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं में जागरुकता व उत्थान के लिए अलवर गायनी सोसायटी, अरावली स्पोर्ट्स एकेडमी व इनरव्हील के संयुक्त तत्वावधान में 19 अप्रैल से 3 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके तहत दौड़ व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इनमें गरीब तबके की लड़कियां, सरकारी स्कूल व बीएड कॉलेज की छात्राएं भाग लेंगी। अलवर गायनी सोसायटी की डॉ. मोनिका गुप्ता ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि गुरुवार सुबह 7 बजे विजय मंदिर में दौड़ होगी। इसका नाम रन फॉर राइट (अपने अधिकारों की प्राप्ति) रखा गया है। यह दौड़ 5 वर्गों में होगी। इनमें अंडर 10 साल, 10 से 12 साल, 12 से 14 साल, 14 से 16 साल की गरीब तबके की लड़कियां व सरकारी स्कूल की छात्राएं भाग लेंगी। इसमें अंडर 40 साल व 40 साल से अधिक की महिलाएं भी भाग लेंगी। सुबह 7 बजे ही विजय मंदिर में बीएड कॉलेज की छात्राओं के लिए पोस्टर प्रतियोगिता होगी। प्रथम पुरस्कार 1100 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 750 रुपए व तृतीय पुरस्कार 500 रुपए के अलावा 250-250 रुपए के 3 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसी दिन दोपहर 2.30 बजे महावर ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण समारोह होगा। अध्यक्षता दिल्ली की समाज सेविका ममता तिवाड़ी, एडीजे रूपा गुप्ता, लेखिका ऊषा अग्रवाल, पूर्व ओलिंपिक खिलाड़ी परमजीत कौर, मुंबई के नवदुर्गा समूह की अध्यक्ष सुरजीत कौर करेंगी। 20 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे तिजारा में जागृति दौड़ व 21 अप्रैल को सुबह 7 बजे बालाकिला पर हैरिटेज वॉक होगी।

खेल

यंग स्टार क्लब ने जीता परशुराम हॉकी कप

अलवर. परशुराम सेना के तत्वावधान में आयोजित परशुराम हॉकी कप का खिताब यंग स्टार क्लब ने जीत लिया। प्रताप स्कूल के खेल मैदान पर बुधवार को आयोजित फाइनल मुकाबले में यंग स्टार क्लब ने प्रताप स्कूल क्लब को 4-2 से हरा दिया। शहर अध्यक्ष वैभव शर्मा ने बताया कि दो दिन चली इस प्रतियोगिता में शहर की 8 टीमों के 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 13 मैच खेले गए। मैच रैफरी संजय चौधरी व दीपक भाया थे। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि संगठन के संरक्षक विनोद शर्मा थे जबकि यंग स्टार क्लब के अध्यक्ष विनोद यादव ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि संगठन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष महंत जितेंद्र खेड़ापति थे।

खबरें और भी हैं...