तीन महिला न्यायाधीशों को मिली डाॅक्टरेट की उपाधि
अलवर | राजस्थान यूनिवर्सिटी ने विधि संकाय में अलवर की 3 महिला सिविल जज व न्यायिक मजिस्ट्रेट को डाॅक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। स्केल लॉ कॉलेज के प्राचार्य संकेत यादव ने बताया कि जयपुर में कार्यरत अलवर नि. नीरू सोनी ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सिफारिशों का प्रवर्तन विषय पर और भरतपुर में कार्यरत रिचा कौशिक ने विशेषाधिकृत संसूचनाओं से संबंधित विधि विषय पर अपना शोधकार्य किया। दोनों ने शोधकार्य राजकीय विधि कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र यादव के निर्देशन में पूरा किया। दोनों को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। इसके अलावा फरीदाबाद में सिविल न्यायाधीश पद पर कार्यरत गरिमा यादव को भारत में खाद्य सुरक्षा कानून वैश्विक संदर्भ में एक अध्ययन विषय पर डाॅक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। यादव ने शोधकार्य सीकर विधि कॉलेज प्राचार्य डॉ. अल्का भाटिया के निर्देशन में पूरा किया।
नीरू सोनी
गरिमा यादव
रिचा कौशिक