स्काउट-गाइड्स ने रैली निकाल दिया बाल विवाह की रोकथाम का संदेश
अलवर. स्काउट गाइड्स की रैली को हरी झंडी दिखाते अतिथि।
अलवर | राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के तत्वावधान में आखातीज पर बुधवार को स्काउट-गाइड्स ने शहर में रैली निकालकर बाल विवाह की रोकथाम का संदेश दिया। रैली को बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ व एडवोकेट रवि शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सीओ गाइड कल्पना शर्मा ने बताया कि रैली के बाद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्रमोद शर्मा, मदनलाल सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे।