बालिका गृह में मनाई शादी की वर्षगांठ
अलवर | शहर के एक नवदंपती ने बुधवार को अपनी शादी की प्रथम वर्षगांठ सोनावा स्थित आरती बालिका गृह में अनाथ बच्चियों के बीच मनाई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कनिष्ठ लिपिक ठाकुर वाला कुआं निवासी उपेंद्र शर्मा का विवाह 18 अप्रैल 2017 को नीरज शर्मा के साथ हुआ था। बुधवार को उनके विवाह की प्रथम वर्षगांठ थी। इस अवसर को नवदंपती ने आरती बालिका गृह सोनावा पहुंच कर अनाथ बच्चियों को खाना खिलाकर व उनके बीच समय बिताया। इस दौरान बालिका गृह के संचालक चेतराम सैनी व अन्य लोग मौजूद थे।