पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी

स्कूल के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | विश्व हिंदू परिषद ने सेंट एंसलम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल की ओर से स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को फोन पर अश्लील मैसेज भेजने व उसका धर्म परिवर्तन करने के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की है। विहिप के जिला मंत्री गिरधारी मिश्रा ने बताया कि सोमवार तक यदि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की तो विहिप व बजरंग दल की ओर से हिंदू समाज को साथ लेकर सेंट एंसलम स्कूल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। घटना का विरोध करने में विहिप के प्रेम सिंह राजावत, दिलीप मोदी, मयंक, जग्गू सैनी, वेद गुप्ता, हैप्पी सरदार, गिरीश शर्मा आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...