पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वार्थ योग में मनाई अक्षय तृतीया, मंदिरों में अनुष्ठान, शादियों की रही धूम

सर्वार्थ योग में मनाई अक्षय तृतीया, मंदिरों में अनुष्ठान, शादियों की रही धूम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | बुधवार को सर्वार्थ सिद्ध योग में अक्षय तृतीया मनाई गई। इस मौके पर मंदिरों में अनुष्ठान हुए। अबूझ सावा होने से शादी समारोह की धूम रही। मंदिरों में भगवान की प्रतिमा का अभिषेक और मनमोहक शृंगार किया गया। महाआरती के बाद भगवान को ककड़ी, चने की भीगी दाल और सत्तू का भोग लगाकर श्रद्धालुओं काे प्रसाद बांटा गया। पं. यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन किया जाने वाले कार्य का फल अक्षय होता है। इस कारण लोगों ने वाहन, जमीन व गहनों की खरीदारी की। इधर, त्रिपोलिया शिव मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि सुबह 9 बजे गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ हुआ। इसके बाद भगवान को चने की दाल, ककड़ी और सत्तू का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।

खबरें और भी हैं...