पेंशनर भवन में एक्युप्रेशर चिकित्सा शुरू
अलवर | राजस्थान पेंशनर समाज की ओर से स्कीम 10 स्थित पेंशनर भवन में बुधवार को आधुनिक मशीनों से एक्युप्रेशर चिकित्सा शुरू हो गई। यहां हेल्थ प्रोटेक्शन, लेजर थैरेपी एवं डीटोकस मशीन लगाई गई हैं। यहां डॉ. दीपक शर्मा मरीजों के वृद्धावस्था जनित रोग सर्वाइकल दर्द, सायटिका, वायु, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, माइग्रेन, एसिडिटी आदि का इलाज करेंगे। जिला प्रवक्ता पुष्कर वर्मा ने बताया कि पेंशनर्स व वरिष्ठ नागरिकों को सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक इलाज की सुविधा मिलेगी। उपचार के लिए मरीजों से टोकन शुल्क लिया जाएगा।