दुष्कर्म की घटनाओं पर दुख जताया
अलवर | अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद की कार्यकारिणी की सभा खदाना मोहल्ला में गोपाल खटीक की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई। इसमें बेटियों से दुष्कर्म की घटनाओं पर दुख जताकर दोषियों को कड़ी सजा की मांग की गई। सभा में परिषद के जिलाध्यक्ष भरतसिंह अहरोदिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूरजभान मेहरा, मेघवाल समाज के अध्यक्ष निहाल सिंह, मामराज अहरोदिया, प्रकाश वाल्मीकि व केएल चौहान आदि मौजूद रहे। उधर, युवा शिवसेना ने देश में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर राेष जताया है। युवा सेना के शहर उप प्रमुख चंदन गुप्ता ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की है। वहीं सेंट एंसलम स्कूल की घटना पर भी रोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।