पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | शिवाजी पार्क इलाके में राठ नगर के पास अलवर-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर मंगलवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। पुलिस को घटना का पता बुधवार सुबह करीब 6 बजे चला। इसके बाद शव को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसने हरे रंग की चौखाने वाली लुंगी, हल्की गुलाबी रंग की चौखाने की कमीज व पट्टेदार नेकर पहनी हुई थी। जबकि उसके सिर पर चोटी थी।

खबरें और भी हैं...