भगवा रक्षा वाहिनी का सम्मान समारोह 6 मई को
अलवर | भगवा रक्षा वाहिनी की बुधवार को नयाबास स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें समाज सेवा करने वाले व्यक्तियों व संगठनों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने बताया कि सम्मान समारोह 6 मई को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक व्यक्ति, संस्था व संगठन समिति कार्यालय पर आवेदन जमा करा सकते हैं। बैठक में मोहनलाल, राजीव शर्मा, मनीष सैनी व राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।