तेज हवा के साथ बारिश, कई जगह ओले गिरे
अलवर| िजले में मंगलवार को मौसम के तीन रंग देखे गए। शहर में सुबह कुछ देर बारिश हुई। दोपहर में तेज धूप रही व शाम को धूलभरी आंधी चली। रैणी में तेज हवा के साथ बारिश हुई। किशोरी के समीप अजबगढ़ में 10 मिनट तक तेज बारिश के साथ बेर के आकार के ओले गिरे। राजगढ़ व सकट में बूंदाबांदी हुई। कुशालगढ़, माधोगढ़, नटनी का बारां, भर्तृहरि आदि जगहों में जमकर बरसात हुई व चने के आकार के ओले पड़े।