पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दुकानों के बाहर लगी एलईडी लाइटें हो रही चोरी

दुकानों के बाहर लगी एलईडी लाइटें हो रही चोरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| वीर चौक मार्केट में शोरूम व दुकानों के बाहर व्यापारियों की ओर से लगाई गई एलईडी लाइटें पिछले दो दिनों से लगातार चोरी हो रही हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। वीर चौक के एक शोरूम मालिक महेश कुमार खंडेलवाल ने मंगलवार को कोतवाली थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में लिखा कि 13 मई की रात साड़ी एम्पोरियम के शोरूम के बाहर लगी 4 एलईडी लाइट व रूपलक्ष्मी साड़ीज की दुकान से 2 लाइटें असामाजिक तत्व चोरी कर ले गए जबकि 14 मई की रात साड़ी एम्पोरियम व लक्ष्मी साड़ी की दुकान से 4-4 एलईडी लाइटें, रूपलक्ष्मी शोरूम की 1 लाइट तथा पंजाब हार्डवेयर की दुकान से 2 लाइटें चोरी हो गई थी। रिपोर्ट में लिखा है कि वीर चौक एवं इसके आसपास इलाकों की गलियों में रात 8 बजे बाद असामाजिक तत्व व उपद्रवी बैठकर शराब पीते है। ये लोग इधर-उधर घूमते फिरते हैं। व्यापारियों ने पुलिस की गश्त शुरू कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...