संबल पर 22 को लगेगा सेरेब्रल पाल्सी शिविर
अलवर | श्री चंद्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति के तत्ववाधान में अंबेडकर नगर स्थित जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र संबल भवन पर 22 मई को सुबह 8 से 10 बजे तक सेरेब्रल पाल्सी (जन्मजात विकलांगता) शिविर लगाया जाएगा। समिति अध्यक्ष महेश चंद जैन अत्तर ने बताया कि गुरुग्राम के डॉ. भारत भूषण मरीजों को परामर्श देंगे। शिविर हर महीने चौथे मंगलवार को लगाया जाता है।