परीक्षाओं की तैयारी के लिए सामान्य ज्ञान के सवाल
Q1. एक ट्रांजिस्टर के निर्माण में प्रयुक्त पदार्थ है?
(a) एल्युमीनियम (b) तांबा (c) सिलिकॉन (d) चांदी
Q2. निम्न में से किस प्रक्रिया में ऊर्जा का उत्सर्जन होता है?
(a) श्वसन (b) प्रकाश संश्लेषण (c) तरल पानी वाष्पीकरण (d) अवशोषण
Q3. यदि एक लड़का एक ट्रेन में बैठा है, जो निरंतर वेग पर चल रही है, और उसके द्वारा एक गेंद को सीधे हवा में फेंकना है, तो गेंद
(a) उसके सामने गिरेगी (b) उसके पीछे गिरेगी
(c) हाथ में गिरेगी (d) उपरोक्त में से कोई भी नहीं
Q4. फोटोवोल्टाइक सेल क्या हैं?
(a) सौर सेल (b) थर्मल सेल (c) सल्फर सेल (d) मॉलर सेल
Q5. सूर्य और चंद्रमा किसके कारण क्षितिज के पास अंडाकार दिखाई देते हैं?
(a) अपवर्तन (b) दृष्टि भ्रम (c) इंटरफेरेंस घटना (d) उनका वास्तविक आकार
Q6. सूर्य के प्रकाश के अदृश्य भाग का उपयोग कर प्रकाश संश्लेषण कुछ __ द्वारा किया जाता है?
(a) पेड़ (b) शैवाल (c) जीवाणु (d) कवक
Q7. लाल प्रकाश सिग्नल को खतरे के संकेत के रूप में प्रयोग किया जाता है क्योंकि-
(a) रेड लाइट कम से कम फैलती हैं।
(b) यह आंखों के लिए सहज है।
(c) यह कम से कम रासायनिक प्रतिक्रिया उत्पन्न करता है।
(d) यह हवा में कम से कम अवशोषित होता है।
Q8. निम्न में से कौन सा रंग इंद्रधनुष के मध्य में देखा जाता है?
(a) नीला (b) हरा (c) लाल (d) पीला
Q9. दोपहर 12 बजे इंद्रधनुष किस दिशा में देखा जा सकता है/
(a) पश्चिम में (b) दक्षिण में (c) पूर्व में (d) यह नहीं देखा जा सकता है
Q10. रंगीन टीवी में रंग किन तीन रंगों के संयोजन से निर्मित होते हैं-
(a) लाल, नीला और नारंगी (b) लाल, हरा और नीले
(c) लाल, पीला और हरे रंग (d) लाल, हरा और भूरा
Q11. पानी की सतह पर लोहे की सुई को धीरे-धीरे रखने पर वह क्यों तैरती है?
(a) यह पानी के नीचे तब तक रहेगी, जब तक यह अपने भार से अधिक पानी विस्थापित करेगी (b) सुई का घनत्व पानी की तुलना में कम है।
(c) सतह तनाव के कारण (d) इसके आकार के कारण
Q12. निम्नलिखित में से कौन विद्युत का सर्वश्रेष्ठ सुचालक है?
(a) मैका (b) कॉपर (c) गोल्ड (d) सिल्वर
Q13. इनमें से क्या परमाणु ईंधन के रूप में प्रयोग नहीं किया जाता है?
(a) यूरेनियम (b) थोरियम (c) प्लूटोनियम (d) लेड
Q14. ऑप्टिकल सजावट और विज्ञापन के लिए निर्वहन ट्यूबों में कौन सी गैस उपयोग होती है?
(a) कार्बन डाइऑक्साइड (b) अमोनिया (c) सल्फर डाइऑक्साइड (d) नियॉन
Q15. एक किलोवॉट घंटा किसके बराबर है?
(a) 3.6 मेगाजूल (b) 3.8 मेगाजूल (c) 3.2 मेगाजूल (d) 4.0 मेगाजूल
उत्तर : 1 (c), 2 (a), 3 (c), 4 (a), 5 (a), 6 (c), 7 (a), 8 (b), 9 (d), 10 (b), 11 (c), 12 (d), 13 (d), 14 (d), 15 (a)
ताजा घटनाक्रम, जो पूछे जा सकते हैं परीक्षाओं में
1. मारियो एब्दो बेनितेज पराग्वे के नए राष्ट्रपति चुने गए हैं।
2. वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में भारत को 138वां स्थान मिला है। 180 देशों की इस सूची में नॉर्वे पहले पायदान पर है।
3. शूटर गौरी शोरान को हरियाणा के स्वास्थ्य प्रोग्राम का ब्रैंड एम्बेसडर बनाया गया।
4. बार्सीलोना ने 25वीं बार ला लीगा खिताब जीता।
5. राजीव कुमार नागपाल को वेनेजुएला में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
6. हरेंद्र सिंह को भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कोच नियुक्त किया गया।
7. बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामित किया है।
पेज पर अपनी प्रतिक्रिया और सवाल यहां भेजें
bhaskarjobjunction@gmail.com
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर ने निकाली वैकेंसी, अभ्यर्थी 31 मई से कर सकेंगे आवेदन
पीटीआई के 4500 पदों पर भर्ती, लिखित परीक्षा व इंटरव्यू से चयन
भास्कर संवाददाता | सीकर
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड जयपुर ने फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर ग्रेड-III सीधी परीक्षा 2018 के तहत 4500 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन निकाला है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसकी एग्जाम अगस्त में होने की संभावना है। जबकि आवेदन 31 मई से शुरू होंगे। अंतिम तिथि 29 जून है।
पदों की बात करें तो गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 3930 पद, सामान्य के 2023, एससी के 608, एसटी के 455, ओबीसी के 802, ईबीसी के 26 पद, बारां जिले की आदिम जाति के लिए 16 पद निर्धारित है। वहीं, अनुसूचित क्षेत्र के लिए 570 पद हैं। इसमें सामान्य के 289, एससी के 26, एसटी के 255 पद हैं। आवेदन के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान से बीपीएड या सीपीएड या डीपीएड या शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा+देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान के साथ राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है। वहीं, 1 जनवरी 2019 तक 18-40 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। छूट नियमानुसार मिलेगी। रिटन टेस्ट व इंटरव्यू के जरिए सलेक्शन होगा। सामान्य व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 450 रुपए और राजस्थान के ओबीसी अभ्यर्थी को 350 रुपए की फीस देनी होगी। वहीं, एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपए की फीस निर्धारित की गई है।
जनरल नॉलेज
7.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप में भवन गिर जाते हैं, 2.9 रिक्टर में हल्का कंपन
जितना ज्यादा रेक्टर स्केल पर भूकंप आता है, उतना ही अधिक कंपन होता है। जैसे 7.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर जहां इमारतें गिर जाती हैं वहीं 2.9 रिक्टर स्केल पर भूकंप आने पर हल्का कंपन होता है। किसी भूकंप के समय भूमि के कंपन के अधिकतम आयाम और किसी आर्बिट्रेरी छोटे आयाम के अनुपात के साधारण गणित को ‘रिक्टर पैमाना’ कहते हैं। ‘रिक्तर पैमाने’ का पूरा नाम रिक्टर परिमाण परीक्षण पैमाना (रिक्टर मैग्निट्यूड टेस्ट स्केल) है और लघु रूप में इसे स्थानिक परिमाण (लोकल मैग्निट्यूड) है।
क्यों आता है भूकंप | धरती की ऊपरी सतह सात टेक्टोनिक प्लेटों से मिल कर बनी है। जहां भी ये प्लेटें एक दूसरे से टकराती हैं वहां भूकंप का खतरा पैदा हो जाता है। भूकंप तब आता है जब इन प्लेट्स एक दूसरे के क्षेत्र में घुसने की कोशिश करती हैं, प्लेट्स एक दूसरे से रगड़ खाती हैं, उससे अपार ऊर्जा निकलती है और उस घर्षण या फ्रिक्शन से ऊपर की धरती डोलने लगती है, कई बार धरती फट तक जाती है, कई बार हफ्तों तो कई बार कई महीनों तक ये ऊर्जा रह-रहकर बाहर निकलती है और भूकंप आते रहते हैं, इन्हें आफ्टरशॉक कहते हैं।
जाॅब जंक्शन गाइड में जानिए, योग्यता अनुसार आप किस पद के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन
लैब असिस्टेंट के 1200 पदों के लिए 14 जून से आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा में 590 पदों पर भर्ती, 25 मई तक कर सकते हैं आवेदन
बैंक ऑफ बड़ौदा ने एरिया सेल्स मैनेजर, टीम लीडर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और असिस्टेंट मैनेजर के 590 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। उम्मीदवार 25 मई, 2018 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता : एरिया सेल्स मैनेजर, टीम लीडर और सेल्स एग्जीक्यूटिव-फ्रेशर के लिए किसी भी स्ट्रीम से बैचलर डिग्री करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं। एरिया सेल्स मैनेजर के लिए 8 वर्ष का वर्किंग एक्सपीरियंस, टीम लीडर के लिए 5 वर्ष का कार्य अनुभव। सेल्स एग्जीक्यूटिव-ग्रेजुएट के लिए बैचलर डिग्री या इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और दो वर्ष का वर्क एक्सपीरियंस। सेल्स एग्जीक्यूटिव अंडरग्रेजुएट के लिए ग्रेजुएशन का पहला ईयर पास कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा : एरिया सेल्स मैनेजर के लिए 30 से 40 वर्ष, टीम लीडर के लिए 25 से 40 वर्ष, सेल्स एग्जीक्यूटिव (ग्रेजुएट) के लिए 21 से 35 वर्ष, सेल्स एग्जीक्यूटिव (अंडर ग्रेजुएट) के लिए 21 से 30 वर्ष, सेल्स एग्जीक्यूटिव (फ्रेशर) के लिए 21 से 25 वर्ष निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों के चयन के लिए रिटन टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके बाद ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू देना होगा। इसके आधार पर नियुक्ति की जाएगी।
कैसे करें आवेदन : उम्मीदवारों को salesforce.bob@bobcards.com पर अपना बायोडेटा मेल करना होगा।
आईआईटी मद्रास में नॉन-टीचिंग पदों पर अवसर
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास ने नॉन-टीचिंग के कुल 25 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला है। पदों के योग्य उम्मीदवार 19 मई, 2018 तक निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
तैयारी
विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़िए भारतीय इतिहास से जुड़े सवाल
1. गुप्त साम्राज्य के किस शासक को व्हेनसांग ने शक्रादित्य कहा है?
2. असहयोग आंदोलन शुरू करने का निर्णय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के किस वार्षिक अधिवेशन में लिया गया था?
3. सबसे पहले किस राजपूत घराने ने बादशाह अकबर से वैवाहिक संबंध स्थापित किए थे?
4. मुगलकाल में परगने के खजांची को क्या कहते थे?
5. डीमेकस किसके शासनकाल में भारत आया था?
6. कौन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1929 के लाहौर अधिवेशन अध्यक्ष थे?
7. विश्वविख्यात नालंदा विश्वविद्यालय में र|सागर क्या था?
8. सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों की जीविका का प्रमुख साधन क्या था?
9. कौन आगरा शहर का संस्थापक था?
10. गांधीजी कितनी बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे?
उत्तर : 1. कुमार गुप्त द्वितीय को, 2. नागपुर अधिवेशन (1920) में, 3. कछवाहा, 4. फोतदार, 5. बिन्दुसार के, 6. जवाहरलाल नेहरू, 7. पुस्तकालय, 8. कृषि तथा व्यापार, 9. सिकन्दर लोदी, 10. एक बार (1924 में बेलगाम अधिवेशन में)।
माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने लैब असिस्टेंट के 1200 पदों पर वैकेंसी का नोटिफिकेशन निकाला है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। गैर अनुसूचित क्षेत्र के 954 पद हैं। इनमें सामान्य वर्ग के 449, एससी के 139, एसटी के 101, ओबीसी के 182 और बारां जिले के आदिम जाति के अभ्यर्थियों के लिए तीन पद हैं। अनुसूचित क्षेत्र के लिए 246 पद आवंटित किए गए हैं। विभागीय अिधकारियों के अनुसार, इनमें सामान्य वर्ग के 127, एससी के 10 और एसटी के 109 पद हैं। आवेदन के लिए सीनियर हायर सैकंडरी या हायर सैकंडरी वैकल्पिक विज्ञान के साथ और देवनागरी लिपि में और राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान होना जरूरी है। फीस 14 जून से 13 जुलाई तक जमा कराई जा सकेगी।
पदों का विवरण : डिप्टी रजिस्ट्रार के 3, सीएमओ 01, असिस्टेंट रजिस्ट्रार 02, जूनियर इंजीनियर 05, जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट 04, जूनियर टेक्नीशियन के 10 निर्धारित है।
शैक्षणिक योग्यता : असिस्टेंट रजिस्ट्रार पद के लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी सब्जेक्ट में मास्टर होना अनिवार्य है। अन्य सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता है।
आयु सीमा : डिप्टी रजिस्ट्रार व सीएमओ के लिए 50 वर्ष, जूनियर इंजीनियर व जू. टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के लिए 32 वर्ष, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 45 वर्ष और जूनियर टेक्नीशियन 27 वर्ष अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई।
शुल्क : 100 रु. का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की गई है।
टैक्स असिस्टेंट के 62 पदों पर भर्ती
राजस्थान अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड जयपुर ने टैक्स असिस्टेंट के 62 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप में 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है।
पदों का विवरण : नॉन-ट्राईवल एरिया 148 और ट्राईवल एरिया के 14 हैं।
शैक्षणिक योग्यता : किसाी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम्प्यूटर साइंस/कम्प्यूटर इंजीनियरिंग/कम्प्यूटर/इलेक्ट्रॉनिक्स/आईटी में बैचलर डिग्री।
आयु सीमा : एक जनवरी 2019 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क : जनरल और ओबीसी कोटि के उम्मीदवारों को 450 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा।
कैसे करें आवेदन : योग्यता रखने वाले उम्मीदवार वेबसाइट http://www.rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए 18 मई तक ऑनलाइन आवेदन करें।
चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
जानकारी
परीक्षाओं की तैयारी के लिए पढ़ें विज्ञान से जुड़े 10 सवाल-जवाब
1. कंजक्टिवा की शुष्कता से मनुष्य में कौनसी बीमारी उत्पन्न होती है?
2. किसी सामान्य मानव नेत्र के लेंस की फोकस दूरी लगभग कितनी होती है?
3. अर्द्धसूत्री कोशिका विभाजन में किस प्रावस्था में जीन विनिमय होता है?
4. लार में कौनसा एन्जाइम पाया जाता है?
5. कौन भारतीय सुपर कम्प्यूटर का जनक कहलाता है?
6. खून में ग्लूकोज की मात्रा को कौनसा हाॅर्मोन नियंत्रित करता है?
7. बैरोमीटर से क्या नापने है?
8. विटामिन-डी का रासायनिक नाम क्या है?
9. हीरा किससे बना होता है?
10. शुद्ध जल का पीएच मान कितना होता है?
उत्तर : 1. जीरोप्थेलमिया, 2. 25 सेन्टीमीटर, 3. पेकीटीन (स्थूलपट्ट) अवस्था में, 4. टायलिन, 5. विजय भाटकर, 6. इन्सुलिन, 7. वायुदाब, 8. केल्सीफेरॉल, 9. कार्बन से, 10. 7
अलवर, बुधवार, 16 मई, 2018 | 17