पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा की संकल्प यात्रा आज आएगी

बसपा की संकल्प यात्रा आज आएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | सर्व समाज में भाईचारा बनाओ अभियान के तहत बहुजन समाज पार्टी की डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन तथा सत्ता प्राप्ति संकल्प यात्रा 16 मई को जिले में प्रवेश करेगी। जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सैनी ने बताया कि यात्रा के मार्गदर्शक धर्मवीर अशोक होंगे। यात्रा के संयोजक बसपा के खेतड़ी विधायक पूरनमल सैनी और सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली होंगे। यात्रा का बहरोड़ में सुबह 8 बजे स्वागत होगा। बर्डोद में सर्व समाज स्वागत करेगा। इसके बाद ततारपुर चौराहा पर किशनगढ़बास, मुंडावर व बानसूर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। इसके बाद अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता डहरा गांव में स्वागत करेंगे। शहर में खुदनपुरी स्थित अंबेडकर पार्क में जनसभा होगी। जनसभा के बाद यात्रा भरतपुर के लिए रवाना होगी। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता बहाला, बगड़ तिराहा में स्वागत करेंगे।

खबरें और भी हैं...