बिल्डिंग कांट्रेक्टर के लिए हुई सेमिनार
अलवर | टाटा टिस्कॉन एसडी सरिया ने अलवर में जीएस आयरन स्टोर लोहा मंडी के नेतृत्व में होटल हाइव मालवीय नगर में बिल्डिंग कांट्रेक्टर के लिए सेमिनार का आयोजन किया। इस दौरान टाटा सरिया की सुपर डक्टाइल की विशेषताओं के बारे में बताया गया। इस दौरान कंपनी के बिजनेस मैनेजर प्रकाश जेठवानी, सेल्स ऑफिसर पवन गुप्ता व टाटा टिस्कॉन के अलवर जिले के ऑथोराइज्ड डीलर गिरीश गुप्ता एवं सचिन गुप्ता आदि मौजूद थे।