पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में मिली बढ़त पर की आतिशबाजी

कर्नाटक में मिली बढ़त पर की आतिशबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | भाजपा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर मंगलवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों की ओर से पार्टी कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अशोक गुप्ता के नेतृत्व में आतिशबाजी कर जश्न मनाया व मिठाई बाटी गई। इस मौके पर नप सभापति अशोक खन्ना, मंडल अध्यक्ष राजेश तिवाड़ी, केके मदान, राजेंद्र शेखावत, पूनम गुर्जर, सुशीला यादव, दीपक पंडित, सुमन चौधरी, इंदरलाल अग्रवाल, भीमसेन सचदेवा, विशाल गांधी आदि मौजूद रहे। इधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत पर जगन्नाथ मंदिर चौक पर आतिशबाजी की गई। युवा मोर्चा के गोरधन सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई वितरित की। इस मौके पर भाजपा के प्रवक्ता सोहनलाल सुलानिया, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र शेखावत, किसान मोर्चा के जितेंद्र राठौड़, रवि शर्मा, घमंडी लाल किराड, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित कौशिक, विशाल गांधी, सुनील चौधरी, राकेश शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, संजय यादव आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...