अलवर| यशवंत स्कूल के पीछे बनर्जी का बाग के पास मोहल्ला बागर का बास में शुक्रवार को सुबह करीब 7 बजे एक मकान के कमरे के अंदर खाट पर सो रहे 6 माह के बालक गुड्डू को एक उत्पाती बंदर ने काटने के साथ उसे कमरे के अंदर से बाहर उठाकर ले जाने का प्रयास किया। इससे बालक गुड्डू पुत्र जीतेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। बेबी यादव ने बताया कि बेटे जीतेंद्र की प|ी सीमा सुबह कमरे की साफ-सफाई करने के साथ पौंछा देने के लिए बाल्टी में पानी भरने के लिए बाथरूम में गई हुई थी। तभी उसके पीछे से एक बंदर कमरे के अंदर घुस आया। साथ ही बंदर ने खाट पर सो रहे सीमा के 6 माह के बालक गुड्डू को उठा लिया। साथ ही बंदर ने बालक का मुंह पकड़ कर उसे खाट से नीचे उतार कर उठाकर ले जाने का प्रयास किया। तभी सीमा बच्चें के रोने की आवाज सुनकर बाथरूम से निकल कर बाहर आई। इस दौरान सीमा अपने बच्चें को बंदर के कब्जे में देखकर जोर से चिल्लाई। मगर, बंदर ने बच्चे को नहीं छोड़ा। इस पर सीमा ने बंदर से बच्चें को खींचने का प्रयास किया। बंदर ने गुस्से में आकर बालक गुड्डू के दाएं कान पर काट लिया व बंदर बच्चें को कमरे के बाहर छोड़ भाग गया। घटना के बाद परिजनों ने बालक को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में भर्ती कराया
अलवर. बंदर के काटने से घायल हुआ बालक गुड्डू अपनी दादी की गोद में।