पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत समिति सदस्यों ने दिया त्याग पत्र

पंचायत समिति सदस्यों ने दिया त्याग पत्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
थानागाजी| पंचायत समिति के अधीन आने वाली ग्राम पंचायतों के पंचायत समिति सदस्यों ने शुक्रवार को पंचायत समिति थानागाजी के अंदर ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पंचायत समिति सदस्यों की जो स्थाई समितियां बना कर सदस्य बना रखे हैं उनसे सभी पंचायत समिति सदस्यों ने अपने त्याग पत्र विकास अधिकारी को सौंप दिए। पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि सदस्यों के कहने पर किसी भी कार्य को नहीं दिया गया और न ही कभी पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इससे असंतुष्ट होकर अपना त्याग पत्र विकास अधिकारी को सौंप दिया। इस मौके पर शशी भूषण शर्मा, प्रेमलता, कल्ली देवी, राकेश मीना, रेखा मीना, गोपाल शर्मा, प्रकाश धानका, अंजू देवी, मोहन सिंह, कृष्ण गुर्जर, कृष्णा देवी मौजूद रहीं।

खबरें और भी हैं...