अलवर| जिले की 11 पंचायत समितियों की 11 ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को न्याय आपके द्वार शिविर लगाए गए। इनमें 35 परिवारों के 119 सदस्यों का भामाशाह नामांकन, 112 भामाशाह कार्डों का वितरण और 17 लाभर्थियों की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में सीडिंग की गई। वहीं 687 लोगों को भामाशाह योजना के फायदे बताए गए। शिविर बानसूर के श्यामपुरा, बहरोड़ के कोहराना, कठूमर के कालवाड़ी, कोटकासिम के तिगांवा, लक्ष्मणगढ़ के घाट, मुंडावर के गोपीपुरा, नीमराना के कान्हाबास, रैणी के माचाड़ी, रामगढ़ के रघुनाथगढ़, थानागाजी के आगर एवं तिजारा के शाहबाद में शिविर लगाए गए।