पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंटेनर चालक टायराें की जांच कर रहा था बाइक पर आए बदमाशों ने बंधक बना लूटा

कंटेनर चालक टायराें की जांच कर रहा था बाइक पर आए बदमाशों ने बंधक बना लूटा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार रात एनएच 8 पर मेन चौक पर हुई वारदात

भास्कर न्यूज| बहरोड़

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या अाठ के दिल्ली-जयपुर के मध्य हार्इवे मेन चौक पर गुरुवार मध्यरात्रि को अाधा दर्जन बाइक सवार बदमाशाें ने हरिद्वार से महाराष्ट्र जा रहे कंटेनर चालक से मारपीट कर बंधक बनाकर अपहरण किया। चालक कंटेनर काे राेककर टायराें की जांच कर रहा था। उसे लूटपाट के बाद तीन-चार किलाेमीटर दूर छोड गए। चालक ने रात काे पुलिस काे सूचना कर बदमाशाें की तलाश की। अधिकारी भरतलाल मीणा ने बताया कि कंटेनर चालक काेटा जिले के टाेडारायसिंह के गांव गोगुंदा निवासी प्रहलाद राम वर्मा पुत्र सकराय वर्मा ने रिपाेर्ट दर्ज करवार्इ कि गुरुग्राम की ध्यान आॅटो लोजिस्टीक कंपनी के कंटेनर को पिछले तीन-चार माह से चला रहा है। कंटेनर काे हरिद्वार से ठाणे-महाराष्ट्र जा रहा था। मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर टायराें की जांच कर रहा था। इसी दाैरान दो बदमाश कंटेनर के केबिन में घुसकर बैठ गए। टायराें की जांच कर चढा तो बदमाशों ने उसे सीट के नीचे दबोच लिया। मारपीट करते हुए बदमाशों ने बाइक सवार अपने अन्य साथियाें को बुला लिया। बंधक बनाकर कंटेनर काे तीन-चार किलाेमीटर दूरी पर लेकर गए। जहां उसके मोबाइल, बैट्री, म्यूजिक, ड्राइविंग लाइसेंस व 98 साै रुपए लूटकर ले गए। वारदात के बाद घबराया चालक कंटेनर को लेकर पुलिस थाने पहुंचा। जहां घटना की जानकारी देने पर बदमाशाें का पीछा किया गया। लेकिन बदमाशाें की जानकारी नहीं लगने पर पुलिस टीम गठित की गर्इ। जिसके द्वारा संभावित क्षेत्र में बदमाशाें की तलाश की गर्इ। लेकिन शुक्रवार शाम तक बदमाशाें की जानकारी नहीं लगने से रिपाेर्ट दर्ज की गई।

खबरें और भी हैं...