पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दैनिक भास्कर व सतीश भाटिया ट्रस्ट ने 22 दिन में बांटा 312 टैंकर पानी

दैनिक भास्कर व सतीश भाटिया ट्रस्ट ने 22 दिन में बांटा 312 टैंकर पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर व सतीश भाटिया चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सरोकार के तहत चल रही अभावग्रस्त क्षेत्रों में पानी वितरण की योजना में 22 दिनों में 312 टैंकर पानी का निशुल्क वितरण किया जा चुका है। शुक्रवार को भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 13 टैंकर पानी का वितरण किया गया। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी सतीश भाटिया ने बताया कि शुक्रवार को शहर के वार्ड नं. 13 के कोठी दशहरा, वार्ड नं. 45 की वाल्मीकि बस्ती, वार्ड आठ के मेहताब सिंह का नौहरा, वार्ड नं. 45 के धन्ना का बास, वार्ड नं. 39 के जवाहर नगर, वार्ड नं. 23 के ठाकरवाला कुआं, वार्ड नं. 16 के लोहिया पाड़ी, वार्ड नं. 12 हलवाई पाड़ा,वार्ड नं. 10 श्योलालपुरा , वार्ड नं. तीन के स्कीम दस, वार्ड 6 के गंगा मंदिर, वार्ड 41 मूर्ति कॉलोनी व वार्ड 26 के करौली कुंड में पानी का वितरण टैंकरों के माध्यम से किया गया।

दैनिक भास्कर

सामाजिक सरोकार

खबरें और भी हैं...