मत्स्य यूनिवर्सिटी प्रबंध मंडल की बैठक शुक्रवार को कुलपति भारत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अकादमिक परिषद, निरीक्षण मंडल व वित्त समिति के निर्णय का अनुमोदन किया गया। मीडिया प्रभारी अनूप सिंह ने बताया की निर्णयों में प्रमुख रूप से शिक्षा एवं विधि सहित अन्य सभी स्नातक द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर उत्तरार्ध कक्षाओं के लिए अध्ययन मंडल द्वारा नए पाठ्यक्रम को आगामी सत्रों में लागू करने, शैक्षणिक पदों पर भर्ती के संबंध में अकादमी परिषद द्वारा निर्धारित विषय विशेषज्ञों के पैनल, अकादमिक, बीएड, विधि महाविद्यालय के निरीक्षण के लिए निरीक्षण मंडल द्वारा निर्धारित पैनल, बीएड कॉलेजों के आकस्मिक निरीक्षण, राज सरकार द्वारा स्वीकृत इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, गणित, अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय राजकीय विधि महाविद्यालय में संचालित करने, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को एसएफएस योजना के तहत संचालित किए जाने, परीक्षा में मूल्यांकन के लिए पारिश्रमिक सीमा को 50000 से बढ़ाकर 65000 करने, प्री पीएचडी कोर्स वर्क तथा स्ववित्त पोषित योजना के तहत संचालित कक्षाओं में पढ़ाने वाले शिक्षकों का मानदेय 500 से बढ़ाकर 750 किए जाने का निर्णय व अनुमोदन किया गया।
अलवर. होटल के बाहर िववि की लापरवाही को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।