पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवा संगठन का गठन, उमेश बने अध्यक्ष

युवा संगठन का गठन, उमेश बने अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंधी जागृति संगठन की शुक्रवार को बिलोची का कुआं स्थित हाथीरामाणी दरबार पर बैठक हुई। जिसमें सिंधी युवाओं को संगठित करने के लिए जिला स्तरीय युवा संगठन का गठन किया गया। उमेश भोजवानी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। रमेश मंगतानी व भगवानदास टेकचंदानी को उपाध्यक्ष, सुभाष को सचिव, मनीष व किशन सोनी को सहसचिव, हितेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष, नरेश तख्तानी को संरक्षक, अनिल मंगतानी को समन्वयक व विजय कुकरेजा को प्रवक्ता बनाया गया है। राष्ट्रीय सिंधी समाज के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश थदानी ने युवाओं को सिंधी भाषा व सांस्कृतिक धरोहर बचाने का आह्वान किया।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने कहा कि सिंधी समाज को जोड़ने के लिए जल्द एक एप बनाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता सिंधी समाज के पूर्व अध्यक्ष ठाकुरदास भोजवानी ने की। बैठक में अर्जुन तख्तानी, व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक जुमनानी, रमेश नारवानी, दौलतराम चांदवानी, मदनलाल वाधवा, सुंदर नारवानी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...