पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व धरना 21 को

किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन व धरना 21 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ की ओर से 21 मई को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया जाएगा। इसके बाद 22 से 25 मई तक तहसील स्तर पर धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा और ज्ञापन सौंपे जाएंगे। जिला प्रचार प्रमुख पुष्कर वर्मा ने बताया कि धरना स्थल पर सभा में प्रदेश एवं जिला के किसान नेता सरकार की वादाखिलाफी को उजागर करेंगे। साथ ही जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। इस संबंध में जिलाध्यक्ष मातादीन भाटी की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिवाजी पार्क में किसान संघ की बैठक हुई। इसमें प्रांतव्यापी आह्वान पर प्रदर्शन एवं धरने का निर्णय लिया गया। सात सूत्री मांगों को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। इनमें समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद नहीं करने, किसानों की कर्ज माफी एवं उन्हें अगली फसल के उत्पादन के लिए ऋण अदायगी, कृषि एवं प्रशासनिक अधिकारी का किसान विरोधी रवैया आदि समस्या शामिल हैं। बैठक में प्रदेश महामंत्री गजानंद कुमावत, बाबूलाल पोषवाल, चंद्रावती आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...