अलवर. देहली पब्लिक वर्ल्ड स्कूल में चल रहे ‘उल्लास’ समर कैंप में बच्चों को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए जा रहे हैं। इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट पायल सैनी व दिलीप सिंह नरुका बच्चों को सेल्फ डिफेंस की तकनीक सिखा रहे हैं। इसमें बच्चों को विकट परिस्थतियों में रक्षा करना बताया जा रहा है।