अलवर| कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नंगली सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा संवैधानिक पद का दुरुपयोग करते हुए कर्नाटक की राजनीति में अस्थिरता का माहौल बनाने पर विरोध जताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीका राम जूली ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा का सबसे बड़े दल के रूप में बहुमत नहीं मिलने पर भी सरकार बनाना लोकतंत्र की हत्या है। कांग्रेस गोवा, मेघायल और मणिपुर में सबसे बड़ी पार्टी थी। मगर, वहां कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए नहीं बुलाया गया था। इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने इस संबंध में कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जिला प्रमुख रेखा राजू यादव, जवाहर लाल जैन, नरेंद्र मीणा, अशोक सैनी, जगदीश बेनीवाल, डॉ. पुष्पा गुप्ता, कमलेश सैनी, जीएस नरूका, अजीत यादव, विजय यादव, शीला मीणा, जयरामदास, सविता यादव, सुमन, संजय यादव, हिमांशु शर्मा, सुनील पाटोदिया, नीलेश खंडेलवाल, बबीता लोहेरा, इंद्रेश, दीपेंद्र सैनी आदि मौजूद थे।
अलवर. नंगली सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी।