अलवर| श्री चंद्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति के तत्वावधान में अंबेडकर नगर स्थित जिला निशक्तजन पुनर्वास केंद्र संबल भवन में 22 मई को सुबह 8 से 10 बजे तक सेरेब्रल पालसी (जन्मजात विकलांगता) शिविर लगाया जाएगा। समिति अध्यक्ष महेश चंद जैन अत्तार ने बताया कि शिविर में गुड़गांव के डॉ. भारत भूषण मरीजोें को निशुल्क परामर्श देंगे। शिविर हर महीने चौथे मंगलवार को लगाया जाता है।