अलवर| पांच मांगों को लेकर पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से शुक्रवार को जिलेभर में पंचायत समिति, उपखंड और जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपे गए। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर जिला परिषद के सीईओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया है कि पंचायती राज संस्थाओं में मंत्रालयिक संवर्ग के स्वीकृत पदों के विरुद्ध कैडर स्ट्रेंथ रिवाइज करने, कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013, शेष रहे संपूर्ण पदों पर एवं एसएसआर भर्ती पुन: शुरू करने, गृह जिले में स्थानांतरण के लिए नियमों मेंं बदलाव, अनुकंपा नियुक्ति के तहत लगे कनिष्ठ लिपिकों को टंकण परीक्षा में राहत आदि मांगें की गई हैं। मांगें नहीं मानने पर 24 जून से सभी कर्मचारी हड़ताल पर जाने और 11 जून को जयपुर के लिए कूच करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्यारेलाल, खुशबू अग्रवाल, घनश्याम जांगिड़, दीपक यादव, राजेश यादव, हजारीलाल, आशुतोष जैमन, संतोष देवी, पिंकी आदि शामिल रहे।