अलवर| कोटा में आयोजित राज्य स्तरीय सब जूनियर मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अलवर के बालक व बालिकाओं ने 8 स्वर्ण सहित कुल 18 पदक जीते हैं। अलवर की टीम सब जूनियर बालक वर्ग में उप विजेता रही। जिला मुक्केबाजी संघ के सचिव सत्येंद्र टोंगड़ा ने बताया कि बालक वर्ग में अजय, अभिषेक, रवि, अशफाक व जोगेंद्र ने स्वर्ण पदक जीता। योगेंद्र व अनुराग ने रजत पदक, लक्ष्य, पीयूष व अमन ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अनुष्का, निहारिका व दिशा ने स्वर्ण, रवीना, कोमल व दिप्सा ने रजत तथा स्नेहा व मुस्कान ने कांस्य पदक जीते। अलवर की टीम में 12 बालक व 12 बालिकाएं शामिल थीं। अलवर से निर्णायक के रूप में भूपेंद्र सिंह राठौड़ प्रतियोगिता में शामिल हुए। बालक व बालिका टीम के साथ मैनेजर के रूप में मंजीत सिंह व विनय शर्मा ने भाग लिया। पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों सहित सब जूनियर टीमों का स्वागत अध्यक्ष दिनेश भार्गव, राकेश शर्मा, संजय शुक्ला, विशन कालरा व साधना टोंगड़ा ने किया।