अलवर| संगीतज्ञ पं. रघुवीर शरण भट्ट की स्मृति में शनिवार को शाम 7 बजे होटल निर्वाणा में शास्त्रीय संगीत संध्या व सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसमें पं. हरिहरशरण भट्ट व पं. बृजभूषण भट्ट की ओर से सितार व वायलिन की जुगलबंदी की जाएगी। कार्यक्रम में गौरव भट्ट, पं. आलोक भट्ट व डॉ. मधु भट्ट तैलंग गायन और पं. प्रवीण आर्य पखावत की प्रस्तुति देंगे। नेह सोनी कथक की प्रस्तुति देगी। कार्यक्रम में सुरेश कौल को सेवा, ईशमधु तलवार को पत्रकारिता, नमिता कौशल को कथक व डॉ. मधु तैलंग को ध्रुपद के लिए सम्मानित किया जाएगा।