अलवर| दाउदपुर काॅलोनी स्थित सहायता स्कूल फॉर वुमन में सिकलीगर व जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क सिलाई, कंप्यूटर व इंग्लिश स्पोकन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कक्षा 10वीं व 12वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क शिक्षा दिलाई जा रही है। प्रशिक्षण देखने के लिए पंजाब से राजेंद्र सिंह व कुलदीप सिंह मान आए। इस मौके पर तारीफ सिंह, विनय, वीपी, रजनी कौर, मुकदर सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।