एक्जाल्टा कोटिंग की सहगल फाउंडेशन के साथ साझेदारी
नई दिल्ली| लिक्विड और पाउडर कोटिंग्स के वैश्विक आपूर्तिकर्ता एक्जाल्टा कोटिंग सिस्टम्स ने एस. एम. सहगल फाउंडेशन के साथ तीन साल की भागीदारी का करार किया है। इसके तहत राजस्थान के सूखा प्रभावित जिले अलवर में मृदा एवं जल संरक्षण परियोजना पर काम किया जाएगा। इसमें तीन साल में तीन तालाब विकसित किए जाएंगे। इस करार पर एक्जाल्टा कोटिंग सिस्टम्स के चेयरमैन एवं सीईओ चार्ल्स शैवर और सहगल फाउंडेशन के सीईओ अजय पांडे मौजूद थे।