प्रशासन के पास रिपोर्ट, 20 हजार लोगों के एकत्रित होने की संभावना
अलवर| अंबेडकर जयंती के मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने सूचना तंत्र को सक्रिय कर दिया है। प्रशासन को मिली सूचना के अनुसार जिले में अंबेडकर जयंती पर चार अलग-अलग स्थानों पर भीड़ के एकत्रित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस जाब्ता मांगा गया है। इन स्थानों में अंबेडकर चौराहे पर 4 हजार से ज्यादा लोगों के जुटने, विजय नगर स्थित सभा स्थल पर 14 हजार से ज्यादा लोग एकत्रित होने और इसके अलावा खुदनपुरी, मृतक पवन के घर पर अंबेडकर जयंती मनाने की सूचना को लेकर अतिरिक्त जाब्ते की मांग की गई है। इस बार प्रशासन को गिरदावर से लेकर पटवारी और ब्लॉकों में पदस्थापित सभी अधिकारियों ने रिपोर्ट दी है। कलेक्टर ने पूरे सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए पल-पल की रिपोर्ट भेजने के आदेश दिए हुए हैं।