पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 जगह वाई फाई टावर, मिलेगा फ्री इंटरनेट

14 जगह वाई-फाई टावर, मिलेगा फ्री इंटरनेट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में जल्दी ही हर हाथ में फ्री इंटरनेट की सौगात मिलेगी। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से जिले में 14 ऐसे स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां रेडियो फ्रिक्वेंसी टावर लगाए जाएंगे। इनमें 10 जगह टावर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है और 4 जगह विभाग से एनओसी लेने का काम प्रक्रिया में है। राज्य सरकार ने इन 14 स्थानों का चयन आधुनिक तकनीक से बने सॉफ्टवेयर टूल डेस्कटॉप के जरिए किया है। जयपुर से टीम ने इस सॉफ्टवेयर के जरिए उस जगह के लेटीट्यूड व लांगीट्यूड को ट्रेस किया, जहां सिग्नल मजबूत हों और टावर लगाए जा सकें। विभाग की ओर से लगाए जा रहे इन टावर्स की परिधि करीब 10 किलोमीटर तक होगी। इस दायरे में आने वाले सभी सरकारी भवन, स्कूल, हॉस्पिटल सहित तमाम सरकारी संस्थाएं कवर होंगी।

विभाग की ओर से आर.एफ. टावर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। जिले में 14 स्थानों पर ये टावर लगाए जाएंगे। ये सभी टावर ग्रीन बैंड में है, इसलिए रेडिएशन का कोई खतरा नहीं है। इससे लोग आसानी से इंटरनेट मुफ्त में चला सकेंगे। चारु अग्रवाल, एसीपी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी

डिजिटल तस्वीर बदलेगी, सूचना प्रौद्योगिकी की ओर से 10 जगह टावर लगाने का काम शुरू
मुफ्त इंटरनेट सुविधा के लिए क्या करना होगा
टावर लगने के बाद इंटरनेट चलाने के लिए आपको अपने मोबाइल नंबर को विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर्ड कराना होगा, जो टावर चालू होने के बाद स्वतः ही आपके मोबाइल में दिखना शुरू हो जाएगा। नंबर रजिस्टर्ड होने के बाद वन टाइम पासवर्ड के जरिए आपको इंटरनेट चलाने के अधिकार मिल जाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी उसी की होगी, जिसके नाम से सिम कार्ड रजिस्टर्ड है।

इन जगहों को किया चिह्नित
विभाग ने जिले में तिजारा की पंचायत समिति, खेड़ली नगरपालिका, सोड़ावास अटल सेवा केंद्र, मालाखेड़ा तहसील, गोविंदगढ़ तहसील, हरसौली राउमावि, बानसूर एसडीएम ऑफिस, बहरोड़ बीसीएमओ ऑफिस, कोटकासिम पंचायत समिति के पास, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति, रामगढ़ राबाउमावि, रैणी तहसील के पास, शाहजहांपुर में राउमावि शाहजहांपुर और ककराली को चयनित किया है।

खबरें और भी हैं...