तपती दोपहर के बाद शाम को आंधी, सोडावास में ओले गिरे
अलवर| शहर का सोमवार शाम को मौैसम बदल गया। बादल छा गए और धूलभरी हवा चलना शुरू हो गई। आंखों में धूल जाने से वाहन चालकों को परेशानी हुई। दुकानों के बाहर रखा सामान व साइन बोर्ड गिर गए जबकि तिरपाल उड़ गए। सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। बिजली चमकती रही और बादलों की गर्जन हो रही। इससे पहले दोपहर को लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। जिले का सबसे गर्म बहरोड व भिवाड़ी रहे। पिछले दिन की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में दो व न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। पिछले दिनों बरसात और ओलावृष्टि से होने से तापमान में गिरावट आ गई थी।
उधर सोडावास में बािरश के साथ ओले गिरे। जिले में बानसूर, बहरोड़, अलावड़ा, तिजारा, कोटकासिम क्षेत्र में अंधड़ के साथ बािरश हुई। कोटकासिम में तेज अंधड़ के कारण कई जगह बिजली के पोल व पेड़ धराशायी हो गए।