पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के लिए लालडिग्गी मोहल्ले के लोगों ने लगाया जाम

पानी के लिए लालडिग्गी मोहल्ले के लोगों ने लगाया जाम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| गर्मी के तेवर तीखे होने के साथ ही शहर के विभिन्न इलाकों में पेयजल संकट गहरा रहा है। लालडिग्गी मोहल्ले के लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर बुधवार सुबह जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बाद में समझाइश पर लोगों ने जाम हटा दिया। बाद में बोरिंग ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया। लालडिग्गी निवासी भारत मीणा व डालचंद सहित अन्य लोगों का कहना है कि प्रताप स्कूल में लगी पानी की टंकी से मोहल्ले में पेयजल सप्लाई होता है। गर्मी में पानी की खपत होने के कारण कई लोगों ने पानी खींचने की बड़ी मोटरें लगा ली। इस कारण मोहल्ले के अधिकांश घरों में पानी नहीं आता है। पूर्व पार्षद रमन सैनी का कहना है कि मोहल्ले की लोगों की समस्या को देखते हुए जलदाय विभाग की ओर से नई पाइप लाइन का मिलान कराई जा रही है। एक खराब बोरिंग को भी ठीक कराया जा रहा है।

खराब बोरिंग ठीक करने का कार्य हुआ शुरू

खबरें और भी हैं...