भूपसेड़ा सहित 4 ग्राम पंचायतों को राज्य पुरस्कार
जिले की चार ग्राम पंचायतों को स्वच्छ भारत मिशन एवं पट्टा अभियान में अच्छा काम करने के लिए राज्य स्तरीय पंचायत पुरस्कार मिला है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने जयपुर में बानसूर, मुंडावर व नीमराना प्रधान एवं सरपंचों तथा ग्राम विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया।
राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान जयपुर में आयोजित समारोह में बानसूर की भूपसेडा़, मुंडावर की माणका और नीमराना की मांढण व दोसोद ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत किया। बानसूर प्रधान नीलम पुरोहित, विकास अधिकारी रामचन्द्र सैनी, ग्राम पंचायत भूपसेड़ा के सरपंच कैलाश चंद यादव व सचिव रामपथ सूठवाल, माणका सरपंच सरपंच मंजू चौधरी, नीमराना प्रधान सविता मनोज यादव, मांढ़ण सरपंच ज्योति सैनी व ग्राम विकास अधिकारी नवीन शर्मा तथा दोसोद सरपंच सोनू चौहान एवं ग्राम विकास अधिकारी अभय सिंह यादव ने पुरस्कार प्राप्त किया।
कार्यक्रम में विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त नवीन महाजन व पंचायत समिति क्षेत्रों से नवरंग सिंह चौहान, धर्मवीर यादव, मनोज यादव लता शर्मा नरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिले की पहली खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) ग्राम पंचायत का गौरव प्राप्त माणका ग्राम पंचायत को मिला था।
ग्राम पंचायतों को मिली यह राशि
समारोह में ग्राम पंचायत भूपसेड़ा के सरपंच कैलाश चंद यादव व सचिव रामपथ को तीन लाख रुपए का चेक, प्रशस्ती पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया है। वहीं मांढ़ण ग्राम पंचायत को दो लाख व दोसोद को एक लााख रुपए का चेक पुरस्कार स्वरूप मिला।
स्वच्छ भारत मिशन एवं पट्टा अभियान में अच्छा काम करने पर सरकार ने जयपुर में आयोजित समारोह में किया सम्मानित
बानसूर. समारोह में सम्मानित होते भूपसेड़ा सरपंच।