कपड़े के शोरूम में लगी आग
अलवर| शहर में नंगली सर्किल के पास मोंटी कार्लो के कपड़े के शोरूम में बुधवार शाम करीब 4 बजे बिजली के शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से शोरूम में रखे कुछ कपड़े जल गए लेकिन बड़ा नुकसान टल गया। मौके पर पहुंचे दमकल कमियों ने आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी बबूर मीणा ने बताया कि शोरूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसे समय रहते दमकल कर्मियों ने बुझा दिया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।