पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा घूमते एक गिरफ्तार

चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा घूमते एक गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने बुधवार को चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूमते हरिसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक जब्त कर ली है। थानाधिकारी विनोद सामरिया ने बताया कि पुलिस ने शिवाजी पार्क इलाके के भगवानपुरा मोड़ के पास से 40 वर्षीय हरिसिंह पुत्र बुधसिंह राजपूत निवासी भीकमपुरा थाना थानागाजी को रोककर बाइक के कागजात के बारे में पूछताछ की। बाइक के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने वह बाइक वर्ष 2014 में जयपुर के चाकसू इलाके से चोरी करने की बात बताई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बाइक की पहचान छिपाने के लिए उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। पुलिस को उससे वाहन चोरी की अन्य वारदात खुलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...