पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 13 क्षेत्रों के लोग पानी की समस्या लेकर जलदाय दफ्तर पहुंचे, कांग्रेस आज अफसरों का करेगी घेराव

13 क्षेत्रों के लोग पानी की समस्या लेकर जलदाय दफ्तर पहुंचे, कांग्रेस आज अफसरों का करेगी घेराव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर रोज लोग शिकायत लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय में पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहे हैं। गुरुवार को भी पानी की समस्या को लेकर शहर के अलग-अलग 13 स्थानों के नागरिक जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचे। इन लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि हमें कब पानी मिलना शुरू होगा, कब हमारी समस्या दूर होगी। मौके पर मौजूद अधिकारी इन लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान मेहताब सिंह का नौहरा, लिसोड़ा वाला कुआं, विवेकानंद नगर, फ्रेंड्स कॉलोनी, चेतन एनक्लेव, विकास पथ, केडलगंज, रामानंद नगर, फैमिली लाइन, कोठी दशहरा, शिवाजी पार्क अखैपुरा व लाल डिग्गी के लोग मौजूद थे। इनमें मेहताब सिंह का नौहरा, लिसोड़ा वाला कुआं, विवेकानंद नगर व अखैपुरा के निवासी समूह के रूप में पहुंचे। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने समस्या को हल करने का आश्वासन दिया।

इधर, शहर में पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने गुरुवार को मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग के कार्यालय में अधिकारियों से एडीएम सिटी महेंद्र मीणा की मौजूदगी में बातचीत की। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि शहर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं। इस बातचीत के बावजूद कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रस्तावित जलदाय विभाग के अधिकारियों के घेराव को वापस नहीं लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र मीणा ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे मनु मार्ग स्थित जलदाय विभाग कार्यालय में अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में जलदाय विभाग के अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचे कार्यकर्ताओं में जवाहर जैन, अंकित गोयल, योगेश प्रधान, हीरेंद्र शर्मा, रमन सैनी, अजय मेठी, जोगेंद्र कोचर, पार्षद नारायण साईवाल, डॉ पुष्पा गुप्ता, दीपेंद्र सैनी, जगदीश सिंघल व नीलेश आदि शामिल थे। जलदाय विभाग के एसई आदित्य शर्मा ने बताया कि एडीएम सिटी की मौजूदगी में हुई बातचीत के दौरान शहर में पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने और खराब पड़े उपकरणों को सही करने की बात पर सहमति हुई। अधिकारियों ने माना कि पानी की समस्या है। उन्होंने वितरण व्यवस्था को ठीक करने का आश्वासन दिया।

एडीएम सिटी की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं ने की अधिकारियों से बात

जलदाय दफ्तर में पानी की समस्या को लेकर एडीएस सिटी महेंद्र मीणा व जलदाय विभाग के एक्सईएन अमर सिंह के समक्ष समस्या को रखते विभिन्न क्षेत्रों के लोग।

कम वोल्टेज की शिकायत पर टीम पहुंची तो मिले अवैध कनेक्शन

दो मई को आए तूफान के बाद से मूंगस्का क्षेत्र में बिजली के कम वोल्टेज के कारण लोग परेशान थे। इस समस्या को लेकर गुरुवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने काली मोरी स्थित एईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई तो वहां कई अवैध कनेक्शन मिले, जिन्हें पुलिस की मदद से हटवाया गया। इस दौरान लोगाें ने विरोध भी किया। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कनेक्शन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। सहायक अभियंता अकबर सिंह चौहान ने बताया कि डिस्कॉम का दल जब मूंगस्का पहुंचा तो वहां अवैध कनेक्शनों के कारण कम वोल्टेज की समस्या मिली। इन कनेक्शनों काे हटाने लगे तो लोगों ने विरोध किया। बाद में पुलिस की मदद से अवैध कनेक्शन हटाए गए। पार्षद सुरजीत भमलोत ने बताया कि डिस्कॉम की टीम के जाने के बाद फिर से कम वोल्टेज की समस्या शुरू हो गई।

खबरें और भी हैं...