मालाखेड़ा | तहसील क्षेत्र के लीली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित रास्ते पर गांव के कुछ लोगों ने जल ईंधन की लकड़ी, कूड़ा व पशुओं का चारा डालकर अतिक्रमण कर लिया था। इससे आम रास्ता सिकुड़ गया रास्ते में अतिक्रमण होने से राहगीर परेशान थे, इसकी शिकायत ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व जिला कलेक्टर अलवर को दी। जिला कलेक्टर ने मालाखेड़ा तहसीलदार को आदेश देकर आम रास्ते पर हो रहे अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के आदेशों की पालना में गुरुवार को मालाखेड़ा तहसीलदार मिथलेश मीणा, भू-अभिलेख निरीक्षक राम किशन गुप्ता, हल्का पटवारी गजानंद सहित अन्य पटवारी भू-अभिलेख निरीक्षक पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में जेसीबी की सहायता से मुख्य सड़क मार्ग अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन ने जेसीबी की सहायता से मुख्य सड़क मार्ग पर बन रहे तूड़ा भरने के घर व रास्ते पर पड़ी ईंधन, पशुओं को चारा, कूड़ा इत्यादि को हटाकर सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया और रास्ते को चौड़ा करवाया।
मालाखेड़ा. गांव लीली में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।