अलवर| जन आवाज मंच की गुरुवार को गिर्राज जाटव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कर्नाटक के चुनाव परिणामों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह सत्ता विरोधी लहर का परिणाम है। ऐसी ही स्थिति भाजपा की राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में होने वाले आगामी चुनाव में होगी। उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल द्वारा प्रधानमंत्री के इशारे पर कम संख्या वाली भाजपा को सरकार बनाने का अवसर देने की निंदा की व राज्यपाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। बैठक में मंच जिलाध्यक्ष प्रो. जीडी मीणा, हरिराम, हंसराज खराड़िया, शचींद्र कौशिक, मंगतूराम शर्मा, रामस्वरूप, राहुल कुमार, रामअवतार शर्मा, राजेश यादव, रोशन लाल, बच्चू सिंह आदि मौजूद थे।